डंफर की चपेट में आने से पति पत्नी की दर्दनाक मौत,पुलिस ने डंफर को कब्जे में लेकर की विधिक कार्यवाई


जौनपुर। मुख्यालय स्थित थाने लाइन बाजार  क्षेत्र के शास्त्री पुल के पास मंगलवार की देर शाम डंपर से कुचलकर आजमगढ़ निवासी पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक के अनियंत्रित होने से दोनों गिर गए थे। दोनो आजमगढ़ के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय के शवदाह गृह में रखवा दिया। घटना की परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
जनपद आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के पिछौरा निवासी विनोद(45) अपनी पत्नी ललिता(40) को बाइक से जौनपुर आए हुए थे। दिनभर कुछ काम करने के बाद शाम को घर लौट रहे थे। शास्त्री पुल से पहले ही गिट्टी फैले होने के कारण बाइक का पहिया लड़खड़ा गया, इससे दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहा डंफर उनके ऊपर चढ़ गया। इस दौरान दोनों का भेजा बाहर आ गया। दर्दनाक मौत के बाद चालक व डंफर को लोगों ने पकड़ लिया। शव हटाने के एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय के शवदाह गृह में रखवाया। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है।
इस बाबत लाइन बाजार थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना घर वालों को भेजी गई है। दुर्घटना करने वाले डंफर को लाइन बाजार थाना लाकर खड़ा किया गया है। साथ ही चालक को बैठाया गया है, परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस