सीएम साहब इधर भी दे ध्यान ग्रामीण पत्रकारों को भी मिले आयुष्मान योजना का लाभ


जौनपुर प्रेस क्लब के बैनर तले संगठन की मछलीशहर इकाई ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एस डी एम को सौंपा

मछलीशहर।जौनपुर प्रेस क्लब के बैनर तले संगठन की मछलीशहर इकाई ने बुधवार को  मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एस डी एम को सौंपा है।ज्ञापन में ग्रामीण पत्रकारों को  आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ देने की मांग की गई है।
उक्त संगठन के तहसील अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ला के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मण्डल उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया से मिला।पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में शासन की योजना के बारे में जानकारी देते हैं और क्रियान्वित होने की भी जानकारी देते हैं।सरक पर चलते समय दुर्भाग्य वश दुर्घटना का शिकार होने या बीमार होने पर इलाज की कोई व्यवस्था नहीं होने से परेशान होते है।ऐसे में आयुष्मान कार्ड से इलाज में मदद मिलेगी।अयोध्या की भाति जौनपुर में भी ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ देने की मांग की गई है।ज्ञापन सौंपते समय संगठन के तहसील अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग सिन्हा,महामंत्री सत्यनारायण यादव,कोषाध्यक्ष विपिन कुमार मौर्य,अभिषेक सिंह, राकेश श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव ,राहुल गौतम,विवेक चौरसिया,सूर्य प्रकाश मौर्य,आदि पत्रकार  मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस