मादक पदार्थो के सेवन पर लगाने के लिए दुकानो पर पोस्टर लगाए जाये मेडिकल के दुकानो की हो चेकिंग - डीएम जौनपुर



जौनपुर। राष्ट्रीय नारकोटिक्स समन्वय (एन कोर्ड) की मासिक समीक्षा बैठक मे समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने निर्देशित किया कि मादक पदार्थों के सेवन को प्रतिबंधित करने हेतु दुकानों पर पोस्टर व होर्डिंग लगाया जाए, औषधि की दुकानों पर मादक पदार्थों की बिक्री की जांच की जाए एवं इन दुकानों पर इसके सेवन के प्रतिकूल प्रभावों सम्बन्धी पंपलेट भी लगाए जाए।
उन्होंने आबकारी विभाग द्वारा किए गये नारकोटिक्स की जांच की समीक्षा की और सख्त लहजे में निर्देशित हुए कहा कि टीम गठित कर दुकानों पर प्रतिबंधित दवाओ का विक्रय करने वाली एवं नियत रजिस्टर पर बिक्री का विवरण न दर्शाने वाले दुकानों पर आवश्यक कार्यवाही की जाए। भांग, दोहरा जैसे मादक पदार्थ मिश्रित वस्तुओ का विक्रय करने वाले दुकानों को सील किया जाए।
आबकारी विभाग परिवहन विभाग तथा श्रम विभाग के साथ समन्वय कर कैंप लगाए, इसके साथ ही वाहन चालकों तथा कामगार वर्ग को भी मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु जागरूक कार्यक्रम का आयोजन करें।इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी उमेश चंद्र पांडेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस