रात भर गायब किशोरी ने सुबह पापा को फोन किया मुझे बचा लीजिए, परिजन को नहर में बंधी मिली, जानें कहांनी का असली सच



जनपद आजमगढ़ के थाना सरायमीर क्षेत्र स्थित नोनारी गांव के पास एक किशोरी का हाथ पैर बांधर उसे माइनर में फेंक दिये जाने की सनसनीखेज घटना चर्चा में है। स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आरए संजय कुमार भी पहुंच गए। किशोरी के होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।
सरायमीर थाना क्षेत्र की रहने वाले एक किशोरी गुरुवार की शाम घर से अचानक लापता हो गई। रात भर वह घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे किशोरी ने अपने मोबाइल फोन से अपने पिता को सूचना दी कि उसके हाथ पैर बांधकर माइनर में फेंक दिया गया है, मुझे बचा लीजिए। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। हालांकि  किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है। एसपी ग्रामीण संजय कुमार के अनुसार किशोरी का बयान दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस