पुलिस महिला और बच्चियों की सुरक्षा के लिए है तत्पर सहयोग करे - पुलिस अधीक्षक जौनपुर


जौनपुर। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वालंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 4 के तहत बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के माध्यम से लगभग 70 बालिकाओं को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा से मिलाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को महिलाओं/बच्चियों के लिये चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजनाएं आदि की जानकारी दी गयी तथा महिला सम्बन्धी अपराधों के रोकथाम व त्वरित सहायता के लिये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1930, 1090, 108, 1076, 1098 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । छात्राओं द्वारा सफलता  हेतु पूछे गये सवालों का जवाब दिया गया तथा उन्हें मेहनत व लगन से पढ़ाई करने और जीवन की उच्चाईयों को छूने के टिप्स दिये गये। साथ ही उनके सुरक्षा का भी भरोसा दिया गया। योजनाओ की जानकारी रखे और आगे बढ़े। जिला से लेकर प्रदेश तक की पुलिस महिलाओ बच्चियो के सुरक्षा में तत्पर है। पुलिस का सहयोग करे और शक्ति शाली बने। साथ में मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने की अपील किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस