सड़क दुर्घटना: ट्रक की चपेट में आने से ड्यूटी से लौट रहे दरोगा की दर्दनाक मौत, विभाग और परिवार में मचा कोहराम


जनपद भदोही स्थित थाना गोपीगंज कोतवाली के दारोगा (एसआइ) नेमत उल्लाह (52) की बुधवार 25 अक्टूबर की सुबह दस बजे अमवा गांव के पास हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वह गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना के कुर्रा गांव के मूल निवासी थे। बाइक से अपने हल्का नंबर एक के अमवा गांव की तीन दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का समय व जुलूस की तैयारियों का जायजा लेकर लौट रहे थे। कोतवाली में दस माह से तैनात थे और व्यवहार कुशल और अच्छे पुलिस कर्मियों में उनकी गिनती होती थी।
जानकारी मिलते ही दोपहर तक उनके स्वजन भी अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सहित अन्य कर्मियों ने स्वजन को ढांढ़स बंधाया। नेमत उल्लाह बुधवार की सुबह सात बजे कोतवाली से अमवा गांव पहुंचे। गांव में लगी तीन दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को पूजा समितियों के पदाधिकारियों से बातचीत की। शाम चार बजे तक सभी समितियों ने लालानगर नहर में प्रतिमाएं विसर्जित करने का आश्वासन दिया था।

उन्होंने कोतवाली में सूचना दी थी कि दोपहर दो बजे के बाद गांव की तीनों प्रतिमाएं उठेंगी, इसके लिए दस से 12 पुलिस कर्मियों की जरूरत होगी। लौटते वक्त वह अमवा गांव से हाईवे पर पहुंचे थे कि प्रयागराज की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर लगते ही चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।


आसपास के लोग उन्हें लेकर सीएचसी गोपीगंज पहुंचे। चिकित्सक ने देखते ही मृ़त घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली से बड़ी संख्या में पुलिस बल अस्पताल पहुंच गया। पुलिस ने उनके स्वजन को घटना की जानकारी दी। दोपहर एक बजे तक उनका बेटा, भतीजा और भाई अस्पताल पहुंच गए। मौके पर पहुंची एसपी ने स्वजन को आश्वस्त किया कि भदोही पुलिस उनके परिवार के साथ है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस