तेज रफ्तार ने जौनपुर के इस युवक सहित तीन पहुंचाया काल के गाल में एक लड़ रहा है मौत से जंग, परिवार में कोहराम


जनपद आजमगढ़ में तेज रफ्तार के कहर ने तीन युवकों की जान ले ली। जबकि एक युवक अस्पताल में जीवन मौत के बीच जंग लड़ रहा हैं। हादसा गुरुवार की सुबह फूलपुर कोतवाली के जगदीशपुर के पास हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नोनियाडीह गांव में डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता चल रही है। बुधवार को अहरौला थाना क्षेत्र के जागापुर गांव निवासी मो. उमर (18) और अयन (20) एक ही बाइक से कबड्डी प्रतियोगिता देखने गए थे। दोनों गुरुवार अलसुबह बाइक से घर लौट रहे थे। फूलपुर कोतवाली के जगदीशपुर के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
हादसे में मो. उमर और अयन के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार मो. ताहा (19) निवासी रानीपुर थाना खेतासराय जिला जौनपुर व उमेर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को अस्पताल भिजवाया। जहां उमर, अयन व मो. ताहा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वहीं उमर को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मृतकों के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस