मोटर दुर्घटना में मृतक को मिलेगा 02 लाख और घायल 50 हजार रुपए - डीएम जौनपुर


जौनपुर।जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हिट एंड मोटरयान दुर्घटना संबंधी बैठक गुरुवार देर सायं संपन्न हुई। बैठक में हिट एंड मोटरयान दुर्घटना के तहत पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के संबंध में चर्चा हुई। हिट एंड रन मामलो में आर्थिक सहायता के तहत घायल होने पर रू. 50 हजार एवं मृतक होने पर परिवार को रू0 2 लाख की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। जिलाधिकारी ने उक्त मामलो से जुड़े आर्थिक सहायता  संबंधी दावों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि हिट एंड रन मामलों में आर्थिक सहायता हेतु दावा किए जाने पर एसओपी के तहत फार्म भरवा कर आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ थाना स्तर से त्वरित निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए जिससे पीड़ितों एवं उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि.एवं रा.) राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ