यातायात जागरूकता अभियान के तहत जिले में 314 वाहनो का हुआ चालान, जानें क्या बताये गये नियम



जौनपुर।जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा के द्वारा यातायात माह नवम्बर 2023 जागरुकता अभियान के दौरान विद्यालय राष्ट्रीय पब्लिक इण्टर कालेज हुँसेपुर कबूलपुर, जौनपुर मे जागरुकता कार्यक्रम किया गया व शहर के प्रमुख चौराहा तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रवर्तन की कार्रवाई में 314 वाहनों का चालान किया गया।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ० अजय पाल शर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात देवेश सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष जलालापुर राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक यातायात जी0डी0 शुक्ला के द्वारा “यातायात माह नवम्बर 2023” के दौरान राष्ट्रीय पब्लिक इण्टर कालेज हुँसेपुर कबूलपुर, जौनपुर में जागरुकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे  में जागरूक किया गया और उनको अपने पास-पढ़ोस के लोगों को भी जागरुक करने की शपथ दिलायी गयी, तथा बच्चों द्वारा यातायात जागरूकता से सम्बन्धित रैली, क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। साथ ही साथ शहर के प्रमुख चौराहा तिराहों पर लोगों को सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों के मालीकों को ऐसा न करने की चेतावनी दिया गया, तथा यातायात नियमों के उलंघन करने पर प्रवर्तन की कार्रवाई में 314 वाहनों का चालान किया गया।



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस