धनतेरस को पुलिस प्रशासन ने शहर में वाहनो के प्रवेश पर रोक लगते हुए जानें क्या किया वैकल्पिक व्यवस्था



जौनपुर। धनतेरस / दीपावली के दृष्टिगत बाजार में खरीदारी हेतु भीड़ का दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है । जिससे आवागमन बाधित होने लगता है व जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, इसके बचाव हेतु निम्नलिखित मार्गों पर दिनांक 10 नवंबर 23 को दोपहर 12:00 बजे से चार पहिया, कामर्शियल वाहन तीन पहिया ऑटो व रिक्शा को जनहित में निर्णय लेकर प्रतिबंधित किया जाता है ।

प्रतिबंधित रुट:-
1- जेसीज से ओलन्दगंज की तरफ जाने वाले वाहन ।
2- पालिटेक्निक चौराहा से ओलन्दगंज की तरफ जाने वाले ।
3-मछलीशहर पड़ाव से किशन काफी के तरफ जाने वाले ।
4-बदलापुर पड़ाव बैरियर से ओलन्दगंज के तरफ जाने वाले ।
5-नक्खास तिराहा (सद्भावना) से ओलन्दगंज के तरफ जाने वाले ।
6-सुतरहट्टी तिराहे से कोतवाली के तरफ जाने वाले ।
7-चाँद मेडिकल तिराहे से कोतवाली की तरफ जाने वाले ।
8-अशोक टाकिज तिराहा (सद्भावना) से चहारसू के तरफ जाने वाले ।

वैकल्पिक पार्किंग स्थल:-
1- बदलापुर पड़ाव V-मार्ट के सामने सेंटर पार्किंग।
2- सद्भावना पुल किला के पीछे रोड के किनारे।
3- अशोक टॉकीज के आगे किला के तरफ जाने वाली रोड पर किला साइड में।

नोटः-भंडारी, सुतरहट्टी, अटाला, किला, अशोक टाकिज, सद्भावना पुल, नक्खास तिराहा, जोगियापुर का रास्ता पूर्व की भांति चलेगा ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस