कोहरा और मौसम को लेकर मौसम विज्ञानियों ने जारी किया यह अलर्ट


यूपी का मौसम तेजी से बदल रहा है। मंगलवार के दिन की शुरूआत जहां कोहरे से हुई तो दिन चढ़ने के साथ धूप भी निकली। कोहरे का यह असर कमोवेश पूरे यूपी में देखने को मिला। सर्दियों के मौसमी उतार-चढ़ाव तेजी से शुरू हो चुके हैं। मंगलवार को सीजन का पहला घना कोहरा प्रदेश में छाया रहा। पूर्वांचल सहित यूपी के मध्य भाग में तो दृश्यता 20 मीटर तक ही आंकी गयी। वहीं प्रदेश के कुछ जनपदो में 50 मीटर तक रही दृश्यता। मौसम विभाग ऐसे ही हाल एक दो दिन तक बने रहने के आसार जता रहा है। साथ ही दो दिसंबर से प्रदेश में बारिश के भी आसार हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक,29 नवंबर की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बारिश के अनुकूल सिस्टम बनाएगी। इसके चलते अरब सागर से आ रही नमी का प्रभाव दो दिसंबर तक बना रहेगा। 
इसके साथ ही पुरवा हवा चलने के कारण दो दिसंबर तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। प्रदेश के पश्चिमी भाग में 30 नवंबर तक और दक्षिण उत्तर प्रदेश में दो दिसंबर तक बूंदाबांदी के साथ ही छिटपुट बारिश हो सकती है। आगामी एक दो दिन तक प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय मध्यम घना कोहरा छाया रहने के आसार हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस