स्व वित्तपोषित पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबन्धक महासंध ने कुलपति को पत्र भेजकर कर खेल समय सारणी पर जताया विरोध

जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध स्व वित्तपोषित प्रबन्ध महा संघ ने विश्वविद्यालय द्वारा खेल को लेकर जारी समय सारणी और परीक्षा फार्म की अन्तिम तिथि का विरोध करते हुए कुलपति को मांग पत्र दिया है।
महासंध के अध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी ने कहा कि शासन की मंशा के विपरीत विश्वविद्यालय प्रशासन ने खेल प्रतियोगिता कराने की समय सारणी जारी किया है।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से सम्बद्ध अधिकांश स्व वित्तपोषित महाविद्यालय ग्रामीण क्षेत्रो में है वहां पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अधिक होते है शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा दिया जाये। ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालयो में पर्याप्त जगह जगह और व्यवस्थाएं भी है लेकिन इसके बावजूद भी विश्वविद्यालय ने खले आवंटित करने में पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाते हुए कुछ चुनिन्दा महाविद्यालयो में खेल प्रतियोगिता करा रही है।
इसके अलांवा अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया कि परीक्षा फार्म भरने की अन्तिम तिथि जो 05 नवंबर तक रही उसे 10 दिन के लिए आगे बढ़ाया जाए ताकि छात्र छात्राएं  सुगमता पूर्वक अपने फार्म भर सके। साथ ही अपने मांग पत्र में खेल के लिए जारी वर्तमान समय सारणी को निरस्त करने की मांग किया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस