साढ़े अट्ठारह करोड़ रूपए लागत से बनने जा रहा है सिद्दीकपुर जमुहाई मार्ग धन हुआ स्वीकृत, सीएम को राज्यमंत्री का आभार



जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के प्रयास से सदर विधानसभा में कई परियोजना स्वीकृति कराई गयी जिसमे कुछ परियोजना पूरे हो गए और कुछ परियोजना अभी चल रही है उसी कड़ी में एक परियोजना जनपद में सिद्दीकपुर से जमुहायी मार्ग जिसकी लम्बाई 11.600 किलोमीटर है यह सड़क जौनपुर व आजमगढ़ की सीमा को जोड़ती है।
इस सड़क को चौड़ीकरण व सुध्दरिकरण करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत मिल गयी है।
इस सड़क परियोजना में खर्च होने वाली राशि की अनुमोदित लागत 1843.25 लाख रूपये (अठ्ठारह करोड़ तिरालिस लाख पच्चीस हजार ) है।
इस परियोजना के बन जाने से जनपद वासियों को बहुत लाभ मिलेगा. इस परियोजना को स्वीकृत करने के लिए यशस्वी  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व लोक निर्माण मन्त्री जितीन प्रसाद को बहुत-बहुत आभार है। इस आशय की खबर राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी ने जरिए विज्ञप्ति दी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस