उद्योग बंधु की बैठक में समस्याओ के अम्बार जानें डीएम ने क्या दिया आदेश



जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस बैठक में उकनी पावर हाउस से जोड़े जाने के संबंध में सीडा द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि कार्य लगभग 95% पूर्ण हो चुका है। आवास विकास द्वारा कराए जा रहे कार्य के संबंध में अवगत कराया गया कि एक सप्ताह में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
मेसर्स जयवी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड त्रिलोचन जौनपुर द्वारा कारखाने में हुई चोरी के संबंध में समिति को अवगत कराया गया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा मेसर्स रामा पॉलीमर्स प्रा0 लि0द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी इकाई में नाला निर्माण को लेकर यथास्थिति से जिला पंचायत राज अधिकारी को अवगत करा दिया गया है।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों से अन्य समस्याओं के संदर्भ में जानकारी लेते हुए इसके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, जिला विकास अधिकारी वी के यादव, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ