जानिए आखिर जौनपुर के डीआईओएस जानें क्यों किए गए निलम्बित, इन क्या है आरोप


जौनपुर। उच्च न्यायालय लखनऊ की खण्ड पीठ  के आदेश का अनुपालन न करने के आरोप में जनपद जौनपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्यभान को शासन ने निलम्बित करते हुए तत्काल माध्यमिक शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से सम्बद्ध कर दिया गया है।
इस कार्यवाई के पीछे जो मामला सामने आया है उसके अनुसार नगर पालिका इन्टर कालेज से अवकाश प्राप्त शिक्षक राम प्रकाश  के जीपीएफ और अन्य सेवा निवृत्त देयों को लेकर उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका पर कोर्ट ने आदेश दिया कि सभी देयो के भुगतान जल्द कराए जाए। न्यायालय के आदेश के क्रम में विशेष सचिव आलोक कुमार ने 06 नवंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्यभान को पत्र जारी कर राम प्रकाश की पत्नी आशा देवी की याचिका पर न्यायालय के आदेश का पालन करने के लिए तीन पत्र जारी करने का हवाला देते हुए कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने कोई रिपोर्ट नहीं दिया ।
इसके बाद आशा देवी ने सचिव माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार को पार्टी बनाते हुए आवमानना याचिका दाखिल कर दिया। इसकी भी सूचना डीआईओएस ने दिया जाना उचित नहीं समझा। इन्ही सब लापरवाहीयों को लेकर सचिव माध्यमिक शिक्षा के आदेश से निलम्बित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्यभान को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से सम्बद्ध करवा दिया गया है। डीआईओएस के खिलाफ हुई इस कार्यवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस