मनोज कुमार गुप्ता होगे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश



इलाहाबाद हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर की मंगलवार को सेवानिवृत्ति को ध्यान में रखते हुए यहां के वरिष्ठतम न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की है।

न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर तीन अक्टूबर 2018 को स्थानांतरित होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट आए थे। उन्हें 13 फरवरी 2023 इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने 26 मार्च 2023 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता 12 अप्रैल 2013 को अपर न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए थे। 10 अप्रैल 2015 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश की शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अभी तक इलाहाबाद हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति पर अपनी सिफारिश नहीं की है। जजों की 160 स्वीकृत संख्या वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट में वर्तमान में 92 न्यायाधीश हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस