राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार गिरीश चन्द यादव के प्रयास से विकास की कड़ी में जुड़ी एक और परियोजना



जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द यादव के प्रयास से जनपद के विकास में एक और परियोजना जुड़ गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए 
मीडिया प्रभारी ने एक विज्ञप्ति के जरिए बताया कि विकास की कड़ी में जुड़ी बड़ी परियोजना राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द यादक के अथक प्रयास से स्वीकृति कराई गई है। इस परियोजना के अन्तर्गत शीतला चौकिया धाम चौराहा से आरा गांव तक लगभग 12 किलोमीटर लम्बी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृकरण होगा जो जौनपुर व आजमगढ़ की सीमा को जोड़ेगी।

इस सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति 19 करोड़ 74 लाख 89 हजार रुपए ( उन्नीस करोड़ चौहात्तर लाख नवासी हजार रुपया ) की मिल गयी है।
इस संबंध मे शासन ने एक पत्र प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग को भेजा है जिसमे उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 स्वीकृति बजट के सापेक्ष मे प्रथम किस्त 49372000/- (चार करोड़ तिरानवे लाख बहत्तर हजार रूपये ) जारी कर दी गयी है। अब जल्द से जल्द निर्माण कार्य की प्रकिया शुभारम्भ होगा। इस सड़क को बन जाने से माता शीतला चौकियां धाम आने वाले माता रानी के भक्तो को लाभ मिलेगा।इस परियोजना को पूरा हो जाने से जनपद वासियों को बहुत लाभ मिलेगा। इस परियोजना को स्वीकृत करने के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कैबिनेट मंत्री माननीय सुरेश खन्ना जी व लोक निर्माण मन्त्री जितीन प्रसाद के प्रति राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द यादव बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है।



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस