जानिए डीएम जौनपुर ने सुपरवाइजर को निलम्बित करने का आदेश क्यों दिया

जानिए डीएम जौनपुर ने सुपरवाइजर को निलम्बित करने का आदेश क्यों दिया 


जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के द्वारा कंपोजिट विद्यालय पंचहटिया के बूथ संख्या 205, 206 एवं इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल, चौकीपुर के बूथ संख्या 213, 214, अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल जपटापुर के बूथ 95, 96, 97, आदर्श कन्या इंटर कालेज के बूथ संख्या 113, 114, 115, 116, 117 एवं प्राथमिक विद्यालय खेतासराय के बूथ संख्या 111, 112 का निरीक्षण किया गया।
कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण के दौरान पाया कि बीएलओ के द्वारा सर्वे रजिस्टर ठीक से नही भरा गया है। जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा फिर से सर्वे हेतु निर्देश दिया गया। अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल जपटापुर के के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि सर्वे ठीक से नहीं किया गया है। पुरुष मतदाता की अपेक्षा महिला मतदाता बहुत ही कम जोड़े गए हैं जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सुपरवाइजर को निलंबित करने के निर्देश दिए गये।  
प्राथमिक विद्यालय खेतासराय के निरीक्षण में बूथ संख्या 111 में सर्वे का कार्य सही नही पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। बूथों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा बीएलओ से जानकारी ली गई कि बीएलओ के द्वारा कितने फॉर्म 7 व 8 के लिए गए हैं। जिलाधिकारी के द्वारा शिफ्टेड मतदाताओं, विवाहित महिलाओं का सत्यापन व अन्य सम्बंधित जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मतदाता सूची का सर्वे सही तरीके से किया जाए। जिन महिलाओं का विवाह हो गया है उनका चिन्हाकन कर लिया जाए।  
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है वे तथा अर्ह लोग मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराये, नाम जोड़ने व दावा आपत्ति 9 दिसम्बर 2023 तक प्राप्त किया जायेगा तथा 26 नवम्बर व 02, 03 दिसम्बर को भी सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ बैठेगे। इस अवसर का लाभ उठाये। विशेषकर 18-19 वर्ष के युवा व महिलाओं को मतदाता बनाने के लिए जागरुक करें।
इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा उक्त विद्यालयों में शिक्षकों तथा छात्रों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया और प्रधानाध्यापक/अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को अधिक से अधिक लेखन का अभ्यास कराये तथा बच्चों को साफ- सफाई के बारे में जागरुक करने हेतु भी निर्देशित किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर ऋषभ देशराज पुंडरीक, उप जिलाधिकारी शाहगंज शैलेंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस