11 दिसम्बर तक पूर्वांचल में चक्रवाती तूफान मिगजौम जानें क्या रहेगा असर


चक्रवाती तूफान मिगजौम मंगलवार की दोपहर में दक्षिणी आंध्रप्रेश के तट को पार कर गया। इसके उत्तर की ओर बढ़ने का असर बुधवार और बृहस्पतिवार को प्रदेश के विंध्य क्षेत्र व आसपास और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश को प्रभावित करने के पूरे आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, छह और सात दिसंबर हल्की से मध्यम बारिश प्रभावित इलाकों में हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। सात दिसंबर के बाद मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, सात दिसंबर से 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन फिर 11 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदलेगा।
मंगलवार को मौसम प्रदेश में सामान्य रहा। एक या दो स्थानों पर मध्यम व हल्का कोहरा छाया रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं हल्का कोहरा रहा। अधिकतम तापमान वाराणसी में 30 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ