बमबाज गुड्डू मुस्लिम का घर आखिरकार हो गया कुर्क लेकिन वह पुलिस के हाथ नही लग सका

बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड मामले में आरोपी बनाए गए बमबाज गुड्डू मुस्लिम के घर मंगलवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने कुर्की की कार्रवाई कर दी। गुड्डू मुस्लिम को उमेश पाल और उसके दो गनर की हत्या के मामले में वांछित है, जिसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को पीडीए (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) मदद लेनी पड़ी।
पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम के चकनीरातुल चकिया स्थित मकान में कुर्की की कार्रवाई शुरू हो गई है। इससे पहले पीडीए ने मकान को अवैध निर्माण बताते हुए सील किया था। पुलिस की ओर से भी मुनादी कराई थी। अब कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। गुड्डू के घर का सामान निकालकर थाने पर रखवाया जाएगा।
कुर्की की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गुड्‌डू का सारा घर खंगाल डाला। घर में लगे दरवाजों और खिड़कियों को उखड़वा लिया गया। इसके साथ ही टूटी चारपाई भी पुलिस अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है घर को खाली करवाने के बाद इसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी मिली है कि गुड्डू मुस्लिम के अलावा अतीक अहमद के चार अन्य करीबियों को भी पीडीए की ओर से नोटिस जारी किया गया है। बताया गया कि गुड्डू मुस्लिम के अवैध मकान को हथौड़े से ढहाया जाएगा, जिसके लिए आठ श्रमिकों को काम पर लगाया जाएगा। इन तमाम कार्रवाईयों बावजूद पुलिस के हाथ गुड्डू मुस्लिम तक नहीं पहुंच सका है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ