पति मुम्बई गया कमाने इधर पत्नी दो बच्चो को लेकर पड़ोसी संग हो गई फरार, पति ने दर्ज कराई एफआईआर


जनपद आजमगढ़ स्थित थाना मुबारकपुर क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति रोजी-रोटी के लिए मुंबई कमाने गया था। वहीं उसकी पत्नी को पड़ोसी के साथ अपने  दो बच्चों के साथ भग गयी। खबर मिलने पर पीड़ित पति घर आया और पड़ोसी के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर देते हुए पत्नी व बच्चों के बरामदगी की गुहार लगाई।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि वह रोजी-रोटी के लिए मुम्बई रहता था। घर पर उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ रहती थी। 10 दिसंबर को उसकी पत्नी को दोनों बच्चों के साथ पड़ाेसी वृकेश उर्फ सत्यम बहला-फुसला कर भगा ले गया। जानकारी होने पर वह घर लौटा और सत्यम के मोबाइल पर कॉल कर पत्नी के बारे में पूछताछ करने लगा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही कहा कि अब अपनी पत्नी व बच्चे को मत खोजो वे तुम्हें नहीं मिलेंगे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। लापता पत्नी व बच्चों के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस