पीयू में क्या है तेजी का खेल विषम सेमेस्टर का न प्रेक्टिकल हुआ न परिणाम आया अगले सेमेस्टर परीक्षा की तिथि घोषित


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विषम सेमेस्टर (एक, तीन, पांच) की परीक्षा एक सप्ताह पहले खत्म हुई। अभी प्रायोगिक परीक्षाएं नहीं हुई हैं न ही रिजल्ट आया है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सम सेमेस्टर (दो, चार, छह) की परीक्षा कराने के लिए तिथि घोषित कर दी। तय कर दिया है कि परीक्षाएं 15 मई 2024 से शुरू होगी। कालेजों को भी समय से कोर्स खत्म करने के लिए पत्र जारी कर दिया। मानक की बात करें तो परीक्षा से पहले 90 दिन कक्षा का संचालन करना जरूरी है।
परीक्षा नियंत्रक अजीत सिंह ने बताया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबंध गाजीपुर और जौनपुर के महाविद्यालय के प्राचार्यों को पत्र जारी करके सम सेमेस्टर सत्र 2023-24 का पठन-पाठन पूर्ण करने को कहा गया है। विषम सेमेस्टर स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 23 दिसंबर को समाप्त हो चुकी है। शासन द्वारा निर्गत शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार सम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिनांक 15 मई 2024 से शुरू होंगी। कालेज विषम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम का इंतजार किए बिना सम सेमेस्टर पाठ्यक्रमों का पठन-पाठन संचालित कर समय से पाठ्यक्रम पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। ताकि समय से परीक्षाएं संपन्न कराई जा सकें।

परीक्षा फार्म भरने की भी तिथि घोषित 

खबर है कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों में प्रवेशित छात्र परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने एवं सत्यापन के लिए तीन जनवरी की तिथि तय की गई है। कालेज छह जनवरी तक परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय में जमा कर सकेंगे। भूतपूर्व, कैरीफारवर्ड बीए तृतीय सेमेस्टर, एमए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, बीपीएड तृतीय सेमेस्टर, विधि प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्ट, एलएलएम प्रथम सेमेस्टर, बीबीए, बीसीए प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर, बीएस-सी (कृषि), एमएससी (कृषि) प्रथम सेमेस्टर, एमएससी इन कंप्यूटर साइंस प्रथम एवं तृतीय, एमएससी बायोटेक्नोलाजी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आन-लाइन परीक्षा फार्म भरने और शुल्क जमा करने के लिए तिथि जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक अजीत सिंह ने कहा कि सभी कालेज समय से परीक्षा फार्म ऑनलाइन कराएं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस