मिचौंग को शान्त होने के साथ अब रात होने जा रही है सर्द जानें मौसम विज्ञानियों की राय



यूपी का मौसम अब सामान्य होने वाला है। चक्रवात से हुआ बदलाव स्थिर होने के बाद बारिश का दौर फिलहाल थम जाएगा। दिन में अब धूप निकलने की संभावना है। हालांकि अब रात सर्द होने जा रही हैं। 
यूपी से चक्रवाती तूफान अब लौट चुका है। ऐसे में शुक्रवार से बादल-बारिश का दौर फिलहाल थम जाएगा। इसके साथ ही पश्चिम सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में सर्द रातों का सिलसिला शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पश्चिम यूपी में भी तापमान गिरेगा, लेकिन धीमी गति से। 
सुबह हल्के कोहरे के साथ रात में पारा गिरेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक पारे को लेकर कोई अलर्ट तो नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे कोहरा बढ़ेगा। फिलहाल सघन कोहरा नहीं होगा। 
वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में रात का पारे में क्रमिक रूप से चार से पांच डिग्री की गिरावट आएगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश में दो से तीन डिग्री कमी आने के आसार हैं। धूप खिली रहने से दिन में राहत रहेगी। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रहा। दिन और रात के पारे में बुधवार को एक डिग्री से भी कम का बदलाव रहा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस