भाजपा नेता एवं समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने ठंड से बचने के लिए गरीबो को वितरित किया कम्बल



जौनपुर। शाहगंज तहसील स्थित मुख्यालय पर जेसीआई शाहगंज सिटी के तत्वावधान में आयोजित गरीबो को ठंड से बचाने के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर भाजपा वरिष्ठ नेता एवं समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने गरीब एवं जरूरत मंदो को कम्बल वितरित किया और कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में गरीब परिवार के लोगो की जान बचाने के लिए कम्बल आदि वितरित किया जाना चाहिए। 
इस अवसर पर जेसीआई के नगर अध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि एवं पदाधिकारीगण वीरेंद्र जायसवाल, उज्जवल सेठ, आदित्य गुप्ता ,एवं सभी उपस्थित कार्यकर्ता को इस नेक कार्य के लिए बधाई ज्ञापित किया कार्यक्रम मे शाहगंज के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल (वर्तमान वैश्य समाज जिलाध्यक्ष ) भी उपस्थिति रही, भारी संख्या मे क्षेत्रीय जन खास कर महिलाए कम्बल वितरण का लाभ उठाए,लाभार्थियों ने इस भीषण ठण्ड में कम्बल पाने के बाद जेसीआई और ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस