शीतलहर से बचाव के उपाय: जिला अस्पताल में लगेगा हीटर



जौनपुर। जिला अस्पताल में अब मरीजों को ठंड से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए चार वार्डो में हीटर लगाने का काम शुरू हो गया। हर वार्ड में चार से पांच हीटर लगाने की तैयारी है। इसके लग जाने से मरीजों को ठंड से काफी राहत मिलेगी। इसको ठंड से बचाव के लिए कंबल नहीं खोजना पड़ेगा।
जिला अस्पताल में कुल पांच वार्ड हैं। जिसमें से चार वार्डो में ही इस समय मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। डेंगू वार्ड में मरीजों के नहीं होने के कारण उसमें ताला बंद है। जबकि चार वार्डो में मरीज भर्ती किए गए हैं। इलाज के लिए वार्ड में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाव के लिए कंबल दिया गया है, लेकिन मरीजों खासकर बुजुर्ग लोगों को ठंड में किसी तरह की परेशानी हो, उससे बचाव के लिए हीटर लगाने का काम शुरू हो गया है।
जिला अस्पताल के सीएमएस  डा के के राय  की मानें तो अस्पताल में मरीजों को ठंड से बचाव के लिए हीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। चार वार्डो में कुल 20 हीटर लगाए जा रहे हैं। स्टाफ को निर्देश दिया गया है कि रात में हीटर चलवाएं। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस