डीएम जौनपुर का आदेश 22 जनवरी को बन्द रहेगी शराब की सभी दुकाने जानें कारण


जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा अवगत कराया गया है कि 22 जनवरी 2024 को आयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में बन रहे मन्दिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। उक्त अवसर पर दिनांक 22 जनवरी 2024 को प्रदेश की सभी मदिरा की दुकानें बन्द रहेगी। अतः संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम-1910 की धारा-59 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों एवं अधिकारों का प्रयोग करते हुए कानून-व्यवस्था एवं लोक शान्ति बनाये रखने के निमित्त जनपद जौनपुर की समस्त थोक एवं फुटकर बिक्री की देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, माडल शाप, भांग, ताड़ी एवं बार आदि मादक पदार्थों के अनुज्ञापनों को 22 जनवरी 2024 को बन्द रखने का आदेश दिया है। बन्दी के लिए लाइसेंसधारी कोई प्रतिकर या दावे का हकदार नहीं होगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस