सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मिली 82 शिकायत में 10 को निस्तारित कर सके अधिकारी, जानें कारण

 

जौनपुर।जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में तहसील मड़ियाहूं के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण कराये। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर कुल 82 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमे से 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी मड़ियाहूं को निर्देश दिया कि परिवार रजिस्टर की नकल देने में विलम्ब न करें।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द प्राथमिक स्तर पर ही निस्तारित कराना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव, पीडी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस