एसपी जौनपुर की चली तबादला एक्सप्रेस आधा दर्जन से अधिक थानो के बदले गए थाना प्रभारी देखे सूची


जौनपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक डाॅ अजय पाल शर्मा ने देर रात अपनी तबादला एक्सप्रेस को एक बार फिर चलाते हुए जिले के कई थाना के प्रभारियों का तबादला कर दिया और तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का आदेश निर्गत किया है।
इस तबादला के क्रम में किशोर कुमार चौबे जफराबाद थाने से लाइन बाजार थाना प्रभारी  बनाए गए। संजय वर्मा लाइन बाजार थाने से मुगराबादशाहपुर थाना प्रभारी बनाए गए।
अशेषनाथ सिंह साइबर निरीक्षक केराकत से प्रभारी निरीक्षक बदलापुर बनाए गए, सुरेन्द्र नाथ सिंह मछलीशहर थाना से प्रभारी निरीक्षक जफराबाद बनाए गए,विनय कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक गौरा बादशाहपुर थाना से मानीटिंग सेल भेजे गए। त्रिवेणी सिंह मुंगरा बादशाहपुर थाना से खेतासराय थानाध्यक्ष बनाए गए।चंदन कुमार राय को खेतासराय से गौराबादशाहपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। संतोष पाठक को बदलापुर थाना से बरसठी थाना प्रभारी निरीक्षक बनाया गया,
विवेक तिवारी को पुलिस लाइन से स्वाट टीम भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक के आदेश के पालनार्थ सभी नव नियुक्त थाना प्रभारियों नया प्रभार ग्रहण भी कर लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस