पीडीए के प्रथम चरण की यात्रा को अखिलेश ने दिखाई हरी झंडी, एनडीए को हरायेगा पीडीए

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पीडीए की प्रथम चरण की यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का प्रथम चरण 1 फरवरी तक चलेगा। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 का साल नया जरूर है पर यह केंद्र की सत्ता परिवर्तन का भी साल है। आज लोकतंत्र खतरे में है लोकसभा से सांसदों को सवाल पूछने पर निलंबित कर दिया जाता है। ऐसे में जनता सरकार से क्या उम्मीद रखे।
अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 में पीडीए गठबंधन ही एनडीए को हराएगा। इंडिया गठबंधन के साथ सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि इस पर जल्द ही फैसला होगा। केंद्र में हमारे सहयोग से सरकार बनेगी तो युवाओं को नौकरियां मिलेंगी। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए निवेश के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और गुजरात निवेशकों की पहली पसंद है। वहां सुविधाएं भी बेहतर हैं। ऐसे में यूपी में कौन निवेश करेगा? सरकार को जानकारी देनी चाहिए कि प्रदेश में कितना निवेश आया और इससे कितने लोगों को रोजगार मिला।राम मंदिर कार्यक्रम में जाने को ले अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग पुराने धार्मिक लोग हैं। हमारे लिए पीडीए ही हमारा भगवान है।अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए यात्रा में सपा के सभी नेता शामिल होंगे और जगह-जगह पर मीडिया को भी संबोधित किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस