चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, पुलिस घटना के छानबीन में जुटी,परिवार मे कोहराम एफआईआर दर्ज


जौनपुर। जनपद के थाना जलालपुर क्षेत्र स्थित जलालपुर चौराहा के पास क्लीनिक चला रहे बच्चो के डाक्टर टीडी सिंह पटेल 35 वर्ष की 3/4 की रात अज्ञात बदमाशो ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना की खबर पुलिस को सुबह होते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल छा गया है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मिली खबर के अनुसार डाक्टर टीडी सिंह पटेल जलालपुर चौराहा के पास बच्चो के लिए सांई चिकित्सालय के नाम से अपनी क्लीनिक चलाते रहे वहीं पर रहते भी थे। रात में बदमाश उनके क्लीनिक पर पहुंच कर गोली मारकर हत्या कर फरार होने पर सफल रहे। हत्या क्यों की गई इसका खुलासा तो नहीं हो सका लेकिन पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की खबर पर जलालपुर की पुलिस के साथ सीओ आदि अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण किए और हत्यारो की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस