सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओ का लाभ गरीबो को मिलने लगा है - गिरीश चन्द यादव



जौनपुर। विकास खण्ड खुटहन के ग्राम टिकरी खुर्द प्राथमिक पाठशाला में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा समाज के वंचित गरीब बंधु-बांधवों को कम्बल वितरित किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मन्त्री गिरीश चन्द्र यादव कहा कि इस कड़ाके कि ठंडक में गरीब व निर्बल असहाय लोगो को कंबल बाटना सबसे पुनीत कार्य है केन्द्र व राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब और वँचित लोगो को मिल रहा है।
गरीबों को सहायता प्रदान करने और उन्हें लाभ देने के लिए गरीब कल्याण योजना जिसके अंतर्गत गरीबों को फ्री राशन व्यवस्था की गयी है 
सरकार द्वारा ऐसी कई योजनाएं हैं जो अभी तक चल रही है और उन योजनाओ का लाभ पुरे देशवासी ले रहे हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य है कि देश के नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना। ये योजनाएं स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, कृषि, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं।
 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मण्डल अध्यक्ष गभीरन मदन सोनी, कमला सिंह, नन्दलाल राजभर, महेन्द्र सिंह, प्रतिनिधि अजय सिंह, खेल एवं युवा कल्याण मन्त्री के मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, बलिहारी राजभर, पुष्पेन्द्र त्यागी   व संजय पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस