डीएम एसपी को जिला जेल में मिला आल इज वेल



जौनपुर। जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा द्वारा मासिक निरीक्षण के तहत जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया।      
निरीक्षण के दौरान बैरको की तलाशी पुलिस फोर्स व अधिकारियों के द्वारा ली गई। निरीक्षण के दौरान कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। अधिकारियों के द्वारा जेल अस्पताल में जाकर बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक एस के पांडे को निर्देशित किया कि समय-समय पर बंदियों के स्वास्थ्य की जांच कराई जाए। उन्होंने जेल में भर्ती कैदियों से वार्ता भी किया इसके उपरांत अधिकारियों के द्वारा पाकशाला में जाकर खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस