जम्मू—कश्मीर से मैच खेलने जौनपुर आयी महिला क्रिकेटरों का एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने किया स्वागत


जौनपुर। खेल से मन एवं मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है, इसीलिये मनुष्य को अपने जीवन में किसी भी एक खेल को अवश्य अपनाना चाहिये, ताकि शरीर स्वस्थ रहे और मस्तिष्क तेज हो। उक्त बातें जौनपुर में क्रिकेट मैच खेलने आयी जम्मू—कश्मीर की महिला क्रिकेटरों के बीच वर्तमान विधान परिषद सदस्य एवं विधान परिषद के उपनेता और पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर ने कही।
उन्होंने यह बातें नगर के सुक्खीपुर स्थित अपने आवास पर उपरोक्त क्रिकेट टीम का शनिवार को सुबह स्वागत करते हुये कही। साथ ही आगे कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार की वजह से जम्मू—कश्मीर के लोग आज खुले वातावरण एवं आजादी में जीवन यापन कर रहे हैं। यही कारण है कि वहां की महिला क्रिकेट टीम आज हमारे जौनपुर शहर में मैच खेलने आ गयी।
इस अवसर पर एमएलसी विद्या सागर सोनकर के अलावा जम्मू—कश्मीर महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर, प्रशिक्षक, प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खां, संजय श्रीवास्तव एडवोकेट, समाजसेवी अमृत लाल, कृष्णकांत गुप्ता, पत्रकार राजेन्द्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस