जौनपुर: थाना कोतवाली में इस पत्रकार सहित परिजनो के खिलाफ एफआईआर हुआ दर्ज जानें कारण

जौनपुर। थाना कोतवाली नगर में पुलिस इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक पत्रकार सहित उसके परिवार जनो पर भू माफिया गिरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है। पत्रकार के उपर मुकदमा दर्ज होने की चर्चा खास है।
मिली खबर के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित निकट बदलापुर पड़ाव के मुहल्ला दिलाजाक पठान टोलिया निवासी मो0 मेराज पुत्र फैय्याज ने थाना कोतवाली में तहरीर दिया कि कथित पत्रकार जावेद और उसके परिवार के लोग लियाकत, उमैर,उमरू, एकलाख पुत्र गण लियाकत के द्वारा जबरदस्ती कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है।
मेराज की तहरीर पर जांच के बाद पुलिस थाना कोतवाली शहर ने मुअसं 33/24  से धारा 147, 323, 504, 506, 447 भादवि के तहत 25 जनवरी 24 को मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। इस संदर्भ में शहर कोतवाल ने जानकारी दी है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अब विवेचना शुरू कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस