जानें कौन है बैजयंत पांडा लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाया यूपी का प्रभारी, प्रभारियों की सूची जारी



आगामी कुछ ही महीनों के बाद होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपने संगठन को नए सिरे दुरूस्त करना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने बैजयंत पांडा को यहां का प्रभारी बनाया है। उड़ीसा के निवासी बैजयंत पांडा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता भी हैं। बीजेपी यूपी में पहले ही सभी 80 सीटें जीतने की बात कह चुकी है। पांडा आरजेडी से लोकसभा सदस्य रहे हैं।  2019 मे भाजपा में शामिल हुये थे। विधानसभा चुनाव 2022 के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी उड़ीसा से ही थे। 
यूपी के पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद लक्ष्मी कांत वाजपेई को झारखंड, राज्यसभा सांसद डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल को कर्नाटक,  पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को मध्यप्रदेश, सांसद विजयपाल सिंह तोमर को उड़ीसा का चुनाव प्रभारी बनाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ