समाजवादी विचारधारा और अपने आदर्शों से छोटे लोहिया बने जनेश्वर मिश्र - राकेश मौर्य


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के ज़िला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उनके योगदान को याद किया गया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित पंडित जनेश्वर मिश्र की 14वी पुण्यतिथि पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने 
उनके जीवन पर जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह लोगों के लिए जीते थे वह हम लोगों के लिए प्रेरणा के स्वरूप रहेंगे।
 समाजवादी आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए पूरे जीवन में समाजवादी आंदोलन को अपने संघर्ष से नई पहचान दी।
श्री मौर्य ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र 
समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी की नीतियों विचारों को जन-जन तक पहुंचाया। पार्टी उनके योगदान को हमेशा याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाती रहेगी।  
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दीपचंद्र सोनकर और पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे पंडित जनेश्वर मिश्रा अपने आदर्शों से कभी भुलाए नहीं जा सकते, उन्होंने समाजवादी आंदोलन को नई राह तो दी ही साथ ही साथ केंद्रीय मंत्री के पद पर रहकर भी दबे कुचले,शोषितों वंचितों की आवाज़ उठाते रहे।इस अवसर पर समाजवादी विचारक पंडित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उपस्थित सपाजनों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
सपाइयों ने छोटे लोहिया के नाम से विख्यात पंडित जनेश्वर मिश्र के नाम पर लखनऊ में एशिया के सबसे बड़े पार्क के निर्माण पर जहां श्रद्धेय नेताजी को याद किया वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया।
संचालन राजेंद्र यादव ने किया।इस मौके पर हिसामुद्दीन शाह, संजय सरोज, पूनम मौर्या, लालचंद यादव लाले,विवेक रंजन यादव, जंग बहादुर यादव, सोनी यादव, रूबी बिंद,राजेश यादव अमजद अंसारी, अमित यादव ने उनके विचारों  पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राजेश यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, निजामुद्दीन अंसारी,संजीव साहू ,बरसातू राम, धर्मराज यादव, रामू मौर्य ,राम इकबाल, वीरेंद्र यादव, दीपक जायसवाल, रत्नाकर चौबे, पंकज मिश्रा आदि सपा जन मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस