पूर्व एम.एल.सी सै सिराज मेहंदी की सेहतयाबी के लिए लुक्का शाह बाबा की दरगाह पर की गई दुआ

 

जौनपुर। कांग्रेस पार्टी (एन.सी .पी )यू .पी के अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एम .एल .सी सैय्यद सिराज मेहंदी जो कि शिया कालेज  जौनपुर को संचालित करने वाले बोर्ड आफ ट्रस्टीज़ आर.डी .एम ट्रस्टीज़ कमेटी के अध्यक्ष भी हैं एवं कांग्रेस शासनकाल में केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय के अन्तर्गत संचालित मौलाना आज़ाद फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे इसके अलावा पूरे हिन्दुस्तान में कई सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक शैक्षणिक संगठनों से जुड़े हुए हैं आजकल बहुत बीमार चल‌ रहे हैं। वोह  मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में एडमिट हैं उनकी बीमारी की ख़बर से पूरे प्रदेश विशेषकर जौनपुर में आम जनमानस ख़ास तौर पर उनके शुभचिंतक उनकी सेहतयाबी की दुआ कर रहे हैं इसी क्रम में आज रोडवेज तिराहा जौनपुर में हज़रत लुक्का शाह बाबा के मक़बरा पर हजरत लुक्का शाह बाबा सेवा समिति के महामंत्री समाजसेवी ए, एम, डेज़ी के नेतृत्व में जनाब सिराज मेहंदी साहब की सेहतयाबी व शेफायाबी के लिए दुआ की गई दुआ में शामिल होने वालों में  मस्जिद हज़रत लुक्का शाह बाबा के पेश इमाम जनाब अन्सार अहमद खां, शेख़ नूरूल हसन मेमोरियल सोसायटी के प्रबंधक समाजसेवी शेख़ अली मंज़र डेज़ी, शकील अहमद, मोहम्मद हफीज मुजाविर मक़बरा हज़रत लुक्का शाह बाबा, बलई यादव ,अबू खां ,हसन ज़ायर हुसैन काशिफ अब्बास मो, आलिम इत्यादि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ