अंतिम समय तक सेवाभाव से करते रहे कार्य दिनेश - डॉ.जीसी सिंह

जौनपुर। लायंस क्लब गोमती के पूर्व अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव के निधन पर धनंजय पाठक की अध्यक्षता में नगर के ओलंदगंज में शोकसभा कर उन्हें भावभीनि श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। गौरतलब हो कि कैंसर की बीमारी से पीड़ित दिनेश श्रीवास्तव का बीते बुधवार को निधन हो गया था। सदस्यों ने उनकी स्मृति को याद करते हुए बताया कि अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में उन्होंने कोरोना पीड़ितों की न सिर्फ मदद की बल्कि अन्य राज्यों और जिलों से आने वाले मुसाफिरों को भोजन कराने का भी विशेष इंतजाम किया था। उनकी सेवाभाव को आज भी लोग याद करते हैं। निधन से कुछ दिन पूर्व उन्होंने एक गरीब परिवार की बेटी की शादी का बीड़ा उठाया था जिसे पूरा करने के बाद ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा किया। अंतिम समय में भी उनकी इस सेवा भाव को आज भी याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस मौके पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉ.जीसी सिंह, डॉ.सुलोचना सिंह, पूर्व अध्यक्ष मनीष गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, धीरज साहू, संजीव गुप्ता, अरविंद बैंकर, डॉ.राजेश मौर्य, डॉ.रश्मि मौर्य, डॉ.नवीन मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुधा मौर्या, हसनैन कमर दीपू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन सचिव गौरव श्रीवास्तव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस