ओम प्रकाश राजभर क एलान अगर राजपाट नहीं मिला तो होली नहीं मानाएगे


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बयान दिया है कि अगर राजपाट न मिला तो मैं होली नहीं मनाऊंगा। उन्होंने कहा कि भर जाति का राज पाठ होली के दिन ही गया था इसलिए मैं होली नहीं मनाऊंगा।
राजभर के एनडीए में शामिल हुए कई महीने गुजर चुके हैं लेकिन अभी तक यूपी सरकार में उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया है। वह सार्वजनिक तौर पर कई बार अपनी हताशा जाहिर कर चुके हैं और अब उन्होंने होली न मनाने की बात कही है।
राज्यसभा चुनाव में सुभासपा के एक विधायक द्वारा क्रॉस वोटिंग करने पर राजभर ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुभासपा के सिंबल पर अपना प्रत्याशी लड़ाया था उसी ने क्रॉस वोटिंग की है। हम उसकी सदस्यता खत्म कर देंगे।राजभर ने अपने अंदाज में कहा कि 'बात कहता हूं मैं खरा, गोली चले चाहे छर्रा।'

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ