जौनपुर शहर के दस चौराहे अब सीसीटीवी कैमरे से हुए लैस, अपराध रोकने में जानें कैसे बनेंगे सहायक


जौनपुर। यातायात विभाग ने शहर के प्रमुख 10 चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। इसकी निगरानी के लिए पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम भी बन कर तैयार हो गया है। महीने के अंत तक कैमरों का इंस्टालेशन कर इन्हें चालू कर दिया जाएगा।
यातायात निदेशालय की तरफ से शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए अक्तूबर 2023 में 12.75 लाख रुपये का बजट मिला था। इसके तहत भंडारी तिराहा, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चांद मेडिकल चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज चौराहा,  सद्भावना तिराहा, सद्भावना पुल बूथ के बगल केरारबीर मन्दिर के पास, रोडवेज तिराहा, टीडी कालेज गेट के सामने सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इसकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। यह कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में यातायात कार्यालय के पीछे बनाया जा रहा है।
प्रत्येक चौराहों व तिराहों पर 95 हजार 718 रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत ट्रैफिक मैनेज करने का काम किया जाएगा। जुलूस पर निगरानी रखी जाएगी, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। चोरी की घटना का खुलासा भी आसानी से किया जाएगा। शेष जगहों पर विनियमित क्षेत्र से बजट जारी करके ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नल व सीसीटीवी लगाया जाना शेष है। इसके लिए फर्म फाइनल नहीं हो पा रही है।
इन जगहों पर नहीं लगा कैमरा
पुरानी बाजार, शाहगंज पड़ाव, पालीटेक्निक चौराहा, नईगंज तिराहा, मुरादगंज तिराहा, लाइन बाजार चौराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, आंबेडकर तिराहे पर कैमरे नहींं लगाए गए जबकि इन स्थानों पर चोरी की वारदातें अक्सर होती रहती हैं।
सीओ यातायात देवेश सिंह की माने तो 
यातायात निदेशालय से मिले बजट के क्रम में शहर के 10 चौराहों व तिराहों पर सर्विलांस के जरिए निगरानी की जाएगी। यहां पर सीसीटीवी लगाया जा रहा है। इसको कंट्रोल रूम से जोड़ना शेष रह गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस