आचार संहिता लगने से चन्द घन्टे पहले जनपद को मिली 31.76 करोड़ रूपए की एक और सौगात मंत्री ने किया शिलान्यास

जौनपुर। जनपद में विकास पुरुष के नाम से विख्यात हो चुके प्रदेश सरकार के खेल युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द यादव ने आदर्श आचार संहिता घोषित होने के चन्द घन्टे पहले जनपद जौनपुर के विकास की कड़ी में एक और परियोजना को जोड़ते हुए लगभग 20 किमी तक फोर लेन की सड़क बनाने के लिए आज शनिवार 16 मार्च को शिलान्यास कर दिया है।
यहां बता दे इस सड़क को बनाने के लिए प्रदेश शासन स्तर से स्वीकृत मिलने के साथ ही 31.76 करोड़ रूपये की स्वीकृत प्रदान कर दिया है। इतना ही नहीं डोभी से पोरईखुर्द, जमदहां अब्बोपुर होते हुए जैगहा तक जाने वाले 20 किमी के इस मार्ग के निर्माण हेतु पहली किस्त के रूप में द्वारा 6.35 करोड़ रूपये को सम्बन्धित विभाग को अवमुक्त कर दिया गया है। सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराते हुए फोर लेन की सड़क बनायी जायेगी।
शिलान्यास करने के पश्चात आयोजित समारोह में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने कहा देश की डबल इंजन की सरकार लगातार विकास कार्यो को गति दे रही है। आज जिस सड़क का शिलान्यास किया गया है हमारी मांग पर उसकी स्वीकृति देर रात करते हुए शासन ने धन की स्वीकृत देते हुए धन को अवमुक्त करना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि सरकार की मंशा क्या है। हमारी सरकार जो कहती है उसे करती है।हम वादा को पूरा करते है। वर्तमान समय में इस देश के लिए मोदी जी की गारंटी का जो नारा है वह साकार होने लगा है।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव की माँग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा हौज से लाइन बाजार नईगंज होते हुए कुल्हनामऊ बाईपास तक 13 कि. मी. मार्ग के चौड़ीकरण (4 लेन) कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दिया। जिस पर खेल मंत्री ने समस्त जनपद वासियों की तरफ से मुख्यमंत्री जी को बहुत बहुत आभार व्यक्त किया । इस मार्ग के चौड़ीकरण (4 लेन) से जनपद वासियों को आवा-गमन में सुविधा होगी एवं जाम से निजात मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस