प्राइवेट स्कूल बच्चो के सुरक्षा के साथ कर रहे है खिलवाड़,फिटनेस विहीन बसे दोड़ा रहे है सड़क पर,आरटीओ ने कार्रवाई की दी चेतावनी


जौनपुर। जनपद में मान्टेसरी और प्राइवेट प्राथमिक विद्यालयो के प्रबंधन बच्चो के अभिभावको से किराए के नाम पर धनोपार्जन का खेल जहां कर रहे है वहीं पर बच्चो के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे है। जी हां इसका खुलासा आरटीओ ने विद्यालयो में चलने वाली बसो के फिटनेस को लेकर अपनी रिपोर्ट स्पष्ट कर दिया है। जिले कै कई ऐसे स्कूली वाहन हैं जिनका फिटनेस नहीं है लेकिन फिर भी वे धड़ल्ले से सड़कों पर चल रहे हैं। इन वाहनों से हादसे भी होते रहते हैं। परिवहन विभाग ने ऐसे 116 वाहनों को चिह्नित कर नोटिस भेजा है। अधिकारियों का कहना है कि अगर तय समय सीमा में इन वाहनों का फिटनेस सही नहीं कराया गया तो इन्हें सीज किया जाएगा।
एआरटीओ विभाग में 754 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इसमें 568 बस जबकि 186 मैजिक वाहन है। इसमें से 75 बस व 41 मैजिक का फिटनेस फेल है। इन्हें विभाग की तरफ से बीते फरवरी माह में नोटिस भेजा गया था, लेकिन अभी तक लोगों ने इन वाहनों की फिटनेस जांच नहीं करवाई है। अब ऐसे अनफिट वाहन में अगर एक भी बच्चा चेकिंग के दौरान मिल गया तो गाड़ी मालिक के साथ स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी। एआरटीओ प्रशासन रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया है कि स्कूली वाहनों का मामला बेहद संवेदनशील है। नोटिस भेजे जाने के बाद भी कई संस्थान और स्कूल वाहनों के स्वामी मनमानी कर रहे हैं। ऐसे स्कूली बसें हो या वैन, बच्चों को ले जाती मिलती हैं तो उस वाहनों का पंजीयन निरस्त करने व सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ऐसे वाहन स्वामी जल्द वाहनों का फिटनेस करवा लें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस