रमजान का पहला अशरा खत्म,विभिन्न मस्जिदों में तराबीह हुई मुकम्मल,मांगी गई अमन चैन की दुआएं


जौनपुर।मस्जिद फैजाने फाजिल मोहल्ला शैख मोहम्मिद मे दस रोजा तराबीह मुकम्मल मौलाना नुरुल हुदा ने कराई, मौके पर इमाम शमशुद्दीन और दरगाह कमेटी के अरशद कुरैशी और इब्राहिम क़ुरैशी आदि मौजूद रहे।
मस्जिद अजीज जिया खासनपुर में तरावीह मुकम्मल हुई ,तरावीह हाफिज मो एहशान ने मुकम्मल करवाई ।इस मौके पर हाजी मोहम्मद नेहाल अंसारी ,खालिक मंसूरी रहे,वही रूहट्टा स्थित मिर्जा दावर बेग मेमोरियल मस्जिद में तरावीह की नमाज खत्म हुई इस मौके पर मुख्य रूप से मो आमिर,कैसर बेग शैखू,नौशाद अंसारी,आदि लोग मौजूद रहे।वही पठान टोला स्थित जामा मस्जिद में तराबीह की नमाज मुकम्मल हुई इस मौके पर मुख्य रूप से सेराज सिद्दीकी, सद्दाम सिद्दीकी,मो आमिर,कमर सिद्दीकी ,मुख्तार सिद्दीकी,असद,समद आदि लोग मौजूद रहे।शाही ईदगाह कमेटी के प्रवक्ता रियाजुल हक ने बताया कि 30 दिन के रमजान में रमजान का पहला अशरा दस दिन का रहमतों का मुकम्मल हो चुका है। ज्यादातर मस्जिदों में एक कलाम पाक को सुना दिया गया है। इस मौके पर विभिन्न मस्जिदों में हो रही तराबीह के साथ-साथ देश में अमन चैन के लिए दुआएं होती रहती है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस