एनसीसी कैडेट छात्र के निधन पर सल्तनत बहादुर महाविद्यालय परिवार हुआ शोकाकुल



जौनपुर। बदलापुर स्थित सल्तनत बहादुर महाविद्यालय के छात्र अनुराग बिन्द का आकस्मिक निधन हो गया। वह स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था।एन.सी.सी कैडेट भी था। छात्र के निधन की सूचना महाविद्यालय परिवार को प्राप्त हुई तो शोक व्याप्त हो गया। शोक सभा करके दु:ख प्रकट किया गयाऔर मृतक छात्र के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह,पूर्व प्राचार्य प्रो. ब्रजेंद्र सिंह, प्रो.धीरेन्द्र पटेल,प्रो.विमलेश पाण्डेय, डॉ.ओम प्रकाश दुबे,डॉ.कर्मचन्द यादव, डॉ.बृजेश मिश्रा, डॉ.संतोष सिंह, डॉ.अमित साहू, राजुल सिंह, राघवेंद्र सिंह, प्रसून सिंह, सुनील सिंह, प्रशांत सिंह, डॉ.अशेष उपाध्याय, डॉ.हरिश्चन्द्र सिंह, विजय, रामजीत यादव सहित शोक सभा में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस