अनुशासन ही सफल प्रबंधन का मूल मंत्र :प्रो.वन्दना सिंह


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग में फ्रेशर्स ओरिएण्टशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया l इसमें एम. बी.ए, एग्रीबिज़नेस, ई कॉमर्स एवं बी. बी.ए के नवीन छात्रों को विश्वविद्यालय में स्वागत किया गया एवं उन्हें विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम प्रकिया के बारे में जानकारी दी गई l
उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रोफेसर वन्दना सिंह के कहा कि प्रबंधन विद्यार्थियों को अपने करियर और जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन ही मूल मन्त्र है l किसी भी संस्थान क़ी उद्देश्य पूरे करने के लिए निरंतर प्रयास एवं दृढ इच्छा से ही प्रबंधन के छात्रों अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते है l कुलपति ने एलान किया कि आगामी सत्र में विश्वविद्यालय में एग्री बिज़नेस से जुडी वोकेशनल पाठ्यक्रम , उद्योग जगत से गठबंधन एवं प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कि व्यवस्था की जाएगी, जिससे छात्रों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
इस अवसर पर व्यवसाय प्रबंध विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर मुराद अली ने कहा कि  प्रतिस्पर्धा के युग में छात्रों को उनके मूल्य एवं संस्कार ही आगे बढ़ाएंगे। सीनियर्स और जूनियर्स से अच्छे सम्बन्ध बना कर रखना चाहिए जिससे आगे चलकर उनके करियर में भी मददगार होगी। छात्रों ने कुलपति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l
कार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया l संचालन समन परवीन ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद अब्बास ने किया l इस अवसर पर आकाश मिश्रा, अमीर आलम ,शिवम्  सिंह,अनीस,अदिति,फैज़ान, आदित्य सिंह,सुभांग मिश्रा आदि उपस्थित रहे l

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस