होलिका दहन की रात नशे में धुत पीआरवी के वाहन चालक ने मारी टक्कर वृद्ध महिला जख्मी,नशेड़ी को बचाने में जुटे अधिकारी


जौनपुर। जनपद में पुलिस के अधिकारी एक तरफ तो आदेश जारी करते है कि नशे में वाहन चलाने वालों पर विधिक कार्यवाई की जायेगी।  पुलिस विभाग के अधिकारी के इस आदेश को खुद पुलिस के कर्मचारी (सिपाही) ही नहीं मान रहे है और होलिका दहन की रात शराब के नशे में वाहन चलाते हुए एक दुर्घटना को अंजाम देते हुए 60 वर्षीया महिला को घायल कर दिया है। हलांकि पुलिस महकमा इस घटना को दबाने के प्रयास में सफल रहा है।
जीहां यह कोई कपोल कल्पित कहांनी नहीं बल्कि थाना मड़ियाहूँ पर तैनात पीआरवी पुलिस की घटना है। होलिका दहन की रात मड़ियाहूँ थाना क्षेत्र स्थित मछलीशहर मार्ग पर स्थित ईदगाह तिराहा पर 60 वर्षीया शान्ति देवी नामक वृद्ध महिला सड़क के किनारे तख्ता लगा कर होली का सामान रंग गुलाल और पिचकारी आदि बेच रही थी। शराब के नशे में धुत डायल 112 पीआरवी 2360 के वाहन चालक शराब के नशे में इतना धुत था कि तख्ते में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वृद्ध महिला उछल कर दूर जा गिरी और जख्मी हो गई। 
इस टक्कर में दुकान पर रखे सभी सामान पूरा रंग एवं पिचकारी हवा में उड़ गई साथ में महिला भी दूर जा गिरी आसपास के लोगों ने 60 वर्ष की महिला शांति देवी को उठाया वह मामूली चोट के साथ बाल बाल बच गई थी। मौके पर मौजूद लोगो ने का बयान है कि पीआरवी वाहन पर सवार सभी पुलिस कर्मी नशे में बुरी तरह से धुत रहे। इसके बाद कोतवाली से पहुंची पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला का हाल-चाल जानने के बाद नुकसान के भरपाई का आश्वासन दिया। खबर है कि 
पुलिस ने महिला के बेटे रविंद्र गुप्ता से बात को आगे नहीं बढ़ाने की भी हिदायत दिया।  हलांकि पुलिस के इस हरकत से मड़ियाहूँ थाना क्षेत्र में होलिका दहन पर बड़ी घटना होने से टल गयी। खबर यह भी है कि घायल महिला का पुत्र रविंद्र कुमार गुप्ता एवं भतीजा संदीप कुमार गुप्ता कोतवाली गए लेकिन चार पुलिसकर्मियों ने कोतवाल से मिलने नहीं दिया।
कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने दुर्घटना के बाबत बयान जारी किया कि महिला सुरक्षित है अभी तक कोई तहरीर नहीं पड़ी है तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी। दुर्घटना के बाबत पीआरवी के पुलिस कर्मियों को बचाते हुए सीओ मड़ियाहूँ ने बयान जारी किया है कि थाना मड़ियाहूं पर तैनात पीआरवी-2360 इवेंट से वापस आने के दौरान अनियंत्रित बाइक सवार को बचाते समय सड़क के किनारे रखे तख्त से टकरा गई, जिससे तख्त क्षतिग्रस्त हो गया, तख्त की मरम्मत करा दी गई है, किसी को कोई चोट नहीं आई है। शांति व्यवस्था कायम है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस