वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस और ट्रक के बीच आमने सामने जोरदार टक्कर एक यात्री की मौत एक दर्जन घायल


जौनपुर।  थाना जलालपुर क्षेत्र स्थित  भवनाथपुर ग्राम में रेहटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एन एच 56 वाराणसी लखनऊ मार्ग पर आज मंगलवार 12 मार्च को रात्रि लगभग 03 बजे के आसपास बस और ट्रक के भीषण टक्कर में एक यात्री को मौत हो गई जबकि एक दर्जन यात्री गम्भीर रूप से घायल है। घटना होते ही मौके पर चीच पुकार शुरू हो गई। घटना की खबर लगने पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू किया और घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी ले जाकर भर्ती करा दिया है। घायलो में दो की हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष जलालपुर के अनुसार बस प्रदेश के जनपद सोनभद्र से टूरिस्ट बस चल कर वारणसी होते हुए अयोध्या श्रीराम के दर्शन को जा रही थी। जौनपुर से वाराणसी जा रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादस में एक यात्री जिसका नाम अशोक पटेल बताया जा रहा है की मौत हो गई है। और एक दर्जनलोग घायल बताए जा रहे हैं। 
टक्कर इतनी जबरदस्त बताई जा रही है कि आसपास के ग्रामीण जन घटनास्थल पर पहुँच कर यात्रियों को बाहर निकालने में सहयोग किया है।
घटना की खबर मिलने के बाद थानाध्यक्ष जलालपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायलो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी भेजवा दिया और मृतक अशोक पटेल की लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।इसके साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष ने दुर्घटना के लिए ट्रक चालक की लापरवाही मानते हुए विधिक कार्यवाई किया है।
यहां बता दे कि सभी यात्री जनपद सोनभद्र से  एक टूरिस्ट बस एक गांव के लोग काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन के साथ अयोध्या श्रीराम के दर्शन पूजन करने की योजना बना कर चले थे। बस में लगभग 40 से 45 यात्रियों को सवार होने की पुष्टि स्थानीय थाने की पुलिस ने किया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस