आकाश आनंद को मिली वाई प्लस सिक्योरिटी,यूपी उत्तराखंड छोड़कर शेष अन्य राज्य में करेंगे पार्टी का विस्तार


बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद को केंद्र सरकार ने वाई प्लस सिक्योरिटी प्रदान की है। बता दें कि आकाश आनंद बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर हैं, जिन्हें हाल ही में मायावती ने अपना राजनीतिक वारिस भी घोषित किया था। उन्होंने आकाश को यूपी और उत्तराखंड छोड़कर बाकी प्रदेशों में बसपा के संगठन का विस्तार करने और जनाधार बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है। आकाश जल्द ही हरियाणा से लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान भी शुरू करने जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ