रेडक्रास ने दिव्यांग बच्ची का कराया आपरेशन, बच्ची से मिले डीएम जौनपुर



जौनपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड  ने आज मिशन समर्थ के तहत श्रेया पुत्री दुखराज चौहान निवासी  कादीपुर सिरकोनी को एसआरएस हॉस्पिटल में जाकर शुभाशीष  दिया।ज़िलाधिकारी /अध्यक्ष रेडक्रास सोसाइटी अस्पताल में श्रेया चौहान से मिले। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 400  से अधिक  बच्चों को चिह्नित किया  गया था जिसमें से आज एक बच्ची का आपरेशन  रेडक्रास के द्वारा कराया जा रहा है। प्रतिमाह लगभग 30 से 40 बच्चों की करेक्टिव सर्जरी  रेडक्रास के द्वारा कराई जाएगी कराई जाएगी। एसआरएस हॉस्पीटल के डा अभय प्रताप सिंह ने बताया कि श्रेया का पैर जन्म से टेढ़ा है। जिसका आपरेशन करके आज ठीक किया जाएगा।


इस अवसर पर इस अवसर पर सीडीओ साईं तेजा सीलम, डीपीओ आर.बी. सिंह,  सचिव रेडक्रास डॉ मनोज वत्स, शशिकांत सिंह, धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष डा संदीप पांडेय, प्रकांत दूबे, रवि सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस