जानिए इस जेई और पार्षद प्रतिनिधि को नागरिको ने बंधक क्यों बनाया, कैसे हुए रिहा



वाराणसी जिले के भेलूपुर अंतर्गत खोजवां के किरहिया चुंगी तिराहे पर सीवर की समस्या से जूझ रहे लोगों ने रविवार को पार्षद प्रतिनिधि और एक जेई को बंधक बना लिया। इस दौरान लोगों ने विरोध में नारे भी लगाए। उनका कहना था कि पिछले 10 दिनों से सीवर की समस्या जस की तज है। शिकायत के बाद भी इसका समाधान नहीं कराया जा रहा। 
खोजवां के किरहिया चुंगी तिराहे पर विगत 10 दिनों से सीवर समस्या के चलते लोगों का रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। बदबू से लोग परेशान है। इससे परेशान लोगों ने पार्षद प्रतिनिधि अशोक सेठ, व गंगा प्रदूषण के जेई के के वर्मा को क्षेत्रीय लोगों ने बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे खोजवा चौकी प्रभारी ने सभी को समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस